{"_id":"6abe3777e6f66ec86a084fde","slug":"video-security-guard-shoots-contractual-worker-at-power-station-in-mathura-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजलीघर में संविदा कर्मी को मारी गोली, मामूली विवाद पर सिक्योरिटी गार्ड ने बहाया खून; कर्मचारी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजलीघर में संविदा कर्मी को मारी गोली, मामूली विवाद पर सिक्योरिटी गार्ड ने बहाया खून; कर्मचारी की हालत गंभीर
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर स्थित बिजलीघर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली विवाद के बाद वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने संविदा कर्मी को गोली मार दी। गोली लगने से संविदा कर्मी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। बताया गया है कि सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से बिजलीघर पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड नेत्रपाल का किसी बात को लेकर संविदा कर्मी दीपक से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान नेत्रपाल ने दीपक पर गोली चला दी। गोली लगते ही दीपक घायल होकर गिर पड़ा। कर्मचारियों के मुताबिक, घटना के समय सिक्योरिटी गार्ड के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही बिजलीघर में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्यालय में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया और कई कर्मचारी वहां से चले गए। ड्यूटी पर मौजूद एक गार्ड ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही गोली चलाने वाले सिक्योरिटी गार्ड के बारे में भी पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के कारणों और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।