{"_id":"6ae09440252a5086a4085f2e","slug":"video-petrol-tanker-overturns-in-mathura-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में कार बचाने के चक्कर में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-बर्तन लेकर तेल लूटने दौड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में कार बचाने के चक्कर में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-बर्तन लेकर तेल लूटने दौड़े ग्रामीण
महावन में बरेली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नगला जंगली महावन के पास पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टैंकर पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाया। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, नायरा कंपनी का टैंकर मथुरा रिफाइनरी से पेट्रोल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। नगला जंगली के पास गलत दिशा से आ रही कार को बचाने के प्रयास में चालक टैंकर से नियंत्रण खो बैठा। इससे टैंकर हाईवे पर पलट गया।
टैंकर पलटने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग टैंकर से पेट्रोल भरकर ले जाने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को रोककर मौके पर स्थिति नियंत्रित की।
हादसे के चलते बरेली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।