Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
PET question papers kept securely at the old DM office; heightened vigilance for the examination, with help desks set up at the railway junction and bus stand.
{"_id":"6add85e388ab5c27c206df3a","slug":"video-pet-question-papers-kept-securely-at-the-old-dm-office-heightened-vigilance-for-the-examination-with-help-desks-set-up-at-the-railway-junction-and-bus-stand-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुराने डीएम कार्यालय में सुरक्षित रखे पीईटी के प्रश्नपत्र, परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुराने डीएम कार्यालय में सुरक्षित रखे पीईटी के प्रश्नपत्र, परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मथुरा में पीईटी-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने डीएम कार्यालय में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस निगरानी में सुरक्षित रखवाई गई हैं। कार्यालय में ताला लगाकर विभागीय अधिकारियों की सील लगाई गई है। जिले के 33 केंद्रों पर 84,816 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 33 सेक्टर और 33 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा जंक्शन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की मदद के लिए जंक्शन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। आसपास की फोटोस्टेट की दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। केंद्रों के आसपास भीड़ जुटने पर भी रोक रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।