{"_id":"6ae1bf36f7f673ddad0adfbe","slug":"video-markets-sparkle-for-karwa-chauth-women-flock-in-for-shopping-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: करवाचौथ की चमक से दमके बाजार, खरीदारी को उमड़ीं महिलाएं।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: करवाचौथ की चमक से दमके बाजार, खरीदारी को उमड़ीं महिलाएं।
मथुरा। करवाचौथ को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार की तैयारियों में जुटी महिलाएं साड़ी, सूट, आभूषण, चूड़ियां और शृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। शहर के होली गेट, चौक बाजार, छत्ता बाजार, भरतपुर गेट और कृष्णानगर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी का माहौल है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार परिधानों का चयन कर रही हैं। साड़ी और सूट के साथ डिजाइनर व इंडो-वेस्टर्न कपड़ों की भी मांग है। वहीं, चूड़ियों, बिंदी, कंगन, मेकअप और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। करवाचौथ पर हाथों में मेहंदी लगवाने की परंपरा के चलते मेहंदी लगाने वालों के यहां भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। महिलाएं त्योहार के लिए कपड़ों के साथ मैचिंग आभूषण और शृंगार सामग्री खरीदने पर भी ध्यान दे रही हैं। शहर में 500 से अधिक सौंदर्य प्रसाधन विक्रेताओं की दुकानें हैं। त्योहार और शादियों का सीजन नजदीक आने के साथ बाजार में बिक्री का ग्राफ और बढ़ेगा।
व्यापारियों के वर्जन
करवाचौथ के लिए महिलाएं पारंपरिक साड़ियों के साथ डिजाइनर सूट भी पसंद कर रही हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
राजेश कुमार, व्यापारी
चूड़ियों, बिंदी, कंगन और मेकअप सामग्री की मांग बढ़ रही है। महिलाएं अपनी परिधान के अनुसार शृंगार का सामान खरीद रही हैं। सोशल मीडिया के दौर में महिलाएं ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की मांग कर रही हैं।
पासी गर्ग, व्यापारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।