{"_id":"6ae8343be28563a860029765","slug":"video-holding-area-being-developed-on-the-lines-of-airport-lounge-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एयरपोर्ट के लाउंज की तर्ज पर विकसित किया जा रहा होल्डिंग एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एयरपोर्ट के लाउंज की तर्ज पर विकसित किया जा रहा होल्डिंग एरिया
मथुरा। नए साल 2027 में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का नजारा कुछ बदला बदला नजर आए तो चौंकिएगा नहीं। स्टेशन का अमृत भारत योजना के जरिए विकसित किया जा रहा है। स्टेशन पर पहुंचने के लिए आपको होल्डिंग एरिया से होकर ही गुजरना पड़ेगा।
प्रयागराज की तर्ज पर तैयार कराए जा रहे मथुरा जंक्शन की द्वितीय प्रवेश द्वार होल्डिंग एरिया को बेहद हाईटेक बनाया जा रहा है। इसको 3350 वर्ग मीटर के एरिया में बनाया जा रहा है। इसे लगभग 19.53 करोड़ रुपये की लागात से तैयार किया जा रहा है। यहां यात्रियों के बैठने के लिए दो दर्जन से अधिक बैठने के लिए स्टील की सीटें, गाड़ियों का समय देखने के लिए एलईडी स्क्रीन, 8 विंडो वाला टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, महिला पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय, हाईजूम कैमरे, पंखे आदि की सुविधाएं दी जाएगीं। इसको दिसंबर के अंत में पूरा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारी नहीं पड़ेगा ट्रेनों का इंतजार
होल्डिंग एरिया के भीतर के कैंपस में यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना भारी नहीं पड़ेगा।
कैंपस में आरजीवी लाइट्स जोकि जब लाल, हरे और नीले रंग को पूरी क्षमता के साथ प्रकाश वान बनाकर सफेद रोशनी उत्पन्न करेंगी। इसके साथ ही शानदार भक्तिमय माहौल बनाने के लिए धीमी आवाज में मधुर भजन सुनाई देंगे और वाई-फाई की सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
वर्जन
नए साल में रेलवे की ओर से मथुरा जंक्शन के लिए यह बेहतर उपहार होगा। यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इससे प्लेटफॉर्म पर भी अधिक भीड़ एकत्र नहीं होगी। भीड़ नियंत्रण का भी बेहतर उपयोग होगा।
डॉ. शिवम शर्मा
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज जोनल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।