{"_id":"6ad215ffeef2ab550d01b6d1","slug":"video-farmers-stage-protest-demanding-compensation-for-crop-destruction-caused-by-unseasonal-rain-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेमौसम बारिश से फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग, किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेमौसम बारिश से फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग, किसानों का धरना
मथुरा में बेमौसम बारिश से धान और बाजरा की फसल खराब होने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष तिलक वीर उपाध्याय के नेतृत्व में किसानों ने फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने सहित छह मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तिलक वीर उपाध्याय ने कहा कि अक्टूबर में दो दिन हुई बेमौसम बारिश से किसानों की धान, बाजरा आदि फसलें चौपट हो गई हैं। प्रदेश सरकार तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि बुवाई के समय किसानों को पर्याप्त डीएपी नहीं मिल रही है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के साथ गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। ज्ञापन में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देने सहित छह मांगें उठाई गईं। धरने में अवधेश रावत, उदयवीर सरपंच, मुकेश सिंह रावत और लाल सिंह तोमर सहित किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।