Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Enthusiasm abounds at the conclusion of the Ramlila festival; a call is made to preserve religious and cultural traditions.
{"_id":"6ae1bf295a196ff8ec0170a7","slug":"video-enthusiasm-abounds-at-the-conclusion-of-the-ramlila-festival-a-call-is-made-to-preserve-religious-and-cultural-traditions-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामलीला महोत्सव के समापन पर उमड़ा उत्साह, धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का आह्वान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामलीला महोत्सव के समापन पर उमड़ा उत्साह, धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का आह्वान।
महावन (मथुरा)। ग्राम किशनपुर में रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन रावण दहन के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं व्यवसायी प्रवीण पराशर ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।
मुख्य अतिथि प्रवीण पराशर ने रामलीला कमेटी को आयोजन के लिए 31 हजार रुपये की धनराशि दानस्वरूप भेंट की। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और गांव की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पराशर, उपाध्यक्ष राधेश्याम पराशर, कोषाध्यक्ष महेश पराशर, प्रबंधक नंदकिशोर पराशर, आचार्य जितेंद्र पराशर, भिक्की लाल शर्मा, हरिमोहन पराशर और प्रवीण जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन हीरालाल पराशर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।