{"_id":"6a9915190b51b3044c00182b","slug":"video-car-catches-fire-on-yamuna-expressway-service-road-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंकर जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंकर जली
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सड़क पर कार धूं-धूंकर जलती रही। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा नगला बरी निवासी राजकुमार गुरुवार सुबह करीब पांच बजे निजी कार्य से कार से वृंदावन जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर माइलस्टोन 104 के समीप अचानक कार से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक राजू ने आनन-फानन में कार को रोक दिया। कार रुकते ही उसमें भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार को धूं-धूंकर जलता देख सड़क से गुजर रहे वाहन भी रुक गए। इससे मौके पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।