{"_id":"6ae30f81e82a21bf780bc4ea","slug":"video-ahoi-ashtami-fair-in-radhakund-on-november-1-devotees-to-gather-for-midnight-ritual-bath-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में मध्यरात्रि स्नान की तैयारी, संतान सुख की कामना लेकर पहुंचेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में मध्यरात्रि स्नान की तैयारी, संतान सुख की कामना लेकर पहुंचेंगे श्रद्धालु
राधाकुंड। धार्मिक एवं पौराणिक नगरी राधाकुंड में आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रसिद्ध अहोई अष्टमी मेले की तैयारियां जोरों पर है। मेले के महत्व और धार्मिक मान्यताओं पर प्रकाश डालते हुए आचार्य विष्णु शुक्ला ने बताया कि यह पावन पर्व श्री राधा-श्याम कुंड के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
आचार्य विष्णु शुक्ला के अनुसार अहोई अष्टमी की मध्यरात्रि में राधाकुंड में स्नान करने की प्राचीन एवं अलौकिक परंपरा है। मान्यता है। कि जो भी नि:संतान दंपति अहोई अष्टमी की तिथि पर पूरे मनोयोग और श्रद्धाभाव से राधाकुंड में स्नान करते है। उन पर राधा रानी की विशेष कृपा होती है। और उनकी सूनी गोद भर जाती है। इसी अटूट विश्वास के कारण प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ आकर पुण्य स्नान करते है।
मेले के सकुशल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन व स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।