Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
A massive sea of devotees thronged the event on Baldev Chhath to celebrate the birth anniversary of Shri Dauji Maharaj.
{"_id":"6aab9db052bffd9ae3023a15","slug":"video-a-massive-sea-of-devotees-thronged-the-event-on-baldev-chhath-to-celebrate-the-birth-anniversary-of-shri-dauji-maharaj-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्री दाऊजी महाराज जन्मोत्सव बलदेव छठ पर उमड़ा जनसैलाब श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्री दाऊजी महाराज जन्मोत्सव बलदेव छठ पर उमड़ा जनसैलाब श्रद्धालु
बलदेव। श्री दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव बलदेव छठ पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब सुबह से ही उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव पर विशेष दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्री दाऊजी का विशेष पंचामृत स्नान व अभिषेक श्रृंगार हीरा जवाहरात के विशेष दर्शनों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। नफीरी की धुन व भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। समाज गायन में सेवायत श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव के पदों का गायन किया। जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ सुबह से शाम तक उमड़ती रहीं। नंदोत्सव में नारियल फल प्रसाद लुटाए गए। सभी श्रद्धालु चारों ओर उमड़े श्रद्धालुओं ने दृश्य को देख कर आनंदित हो गये। मंदिर में विशेष रूप से 108 वेद पाठी व विद्वानों ने श्री बलभद्र पाठ का आयोजन किया। विशेष हवन यज्ञ किया गया। जिससे श्रद्धालु धन्य हो गये। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर में नफीरी वादन की धुन पर महिला व पुरुष युवतियां भजनों पर नाचते गाते हुए नजर आए। बोल श्री दाऊजी महाराज की जय जयकार बोल रेवती मैया की जय जयकार हुई। इस दौरान लगातार भीड़भाड़ उमड़ती रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।