{"_id":"6adee0cad3c47d06860b9acb","slug":"video-a-dialogue-between-angad-the-messenger-of-shri-ram-and-the-ego-filled-ravana-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीराम दूत अंगद और अहंकार युक्त रावण का संवाद।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीराम दूत अंगद और अहंकार युक्त रावण का संवाद।
बेवर: कस्बे में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में उस समय दर्शक भाव-विभोर और रोमांचित हो उठे, जब मंच पर अंगद-रावण संवाद और रामादल तथा रावण दल के बीच भीषण युद्ध का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया गया।
युद्ध से पूर्व शांति दूत बनकर लंकापति रावण की सभा में पहुंचे वीर अंगद और रावण के मध्य हुए तीखे संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण के अहंकार का अंगद ने अपनी बुद्धिमत्ता, निर्भीकता और तर्कों से करारा उत्तर दिया। जब अंगद ने भरी सभा में अपना पैर जमाया, तो रावण के बड़े-बड़े योद्धा भी उसे हिला तक न सके। अंत में जब रावण स्वयं अंगद के चरण छूने बढ़ा, तो अंगद ने यह कहते हुए अपने पैर खींच लिए कि चरण पकड़ने हैं तो प्रभु श्रीराम के पकड़ो, कल्याण वहीं से होगा। इस दृश्य पर पूरा पंडाल 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा।
इसके पश्चात शांति वार्ता विफल होने पर रामादल और रावण दल के बीच घमासान युद्ध छिड़ गया। दोनों पक्षों के बीच बाणों की बौछार, गदा युद्ध और तीखे संवादों ने दर्शकों को देर शाम तक बांधे रखा। वानर सेना के अदम्य पराक्रम के आगे राक्षसी सेना पस्त होती नजर आई। हनुमान जी के शौर्य के सामने लंका दल के पैर उखड़ गए। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय, भव्य वेशभूषा और सटीक संवाद ने पूरे मंचन को सजीव बना दिया।
देर रात तक बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ लीला का आनंद लिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, लकी पाण्डेय, चौधरी इंद्रपाल सिंह, महेश दुबे, पिंकू दीक्षित, आलोक सक्सेना, भास्कर सक्सेना, विकल सक्सेना, अशोक गुप्ता, अंकुर गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फोटो परिचय: रामलीला मैदान में अंगद-रावण संवाद का मंचन करते स्थानीय कलाकार।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।