{"_id":"6aded5b7a4d6c7b3490e09a4","slug":"ballon-d-or-2026-yamal-mbappe-or-kane-messi-also-in-the-debate-who-votes-for-the-winner-explainer-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमाल-एमबाप्पे या हैरी केन, किसे मिलेगा बैलन डी'ओर?: मेसी का नाम भी चर्चा में; जानें कैसे चुना जाता है विजेता","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यमाल-एमबाप्पे या हैरी केन, किसे मिलेगा बैलन डी'ओर?: मेसी का नाम भी चर्चा में; जानें कैसे चुना जाता है विजेता
Mon, 26 Oct 2026 09:53 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 26 Oct 2026 09:53 AM IST
सार
बैलन डी'ओर 2026 के विजेता का एलान 26 अक्तूबर को लंदन में होगा। लामिन यमाल, किलियन एमबाप्पे और हैरी केन प्रमुख दावेदार हैं, जबकि लियोनल मेसी को भी समर्थन मिल रहा है। एमबाप्पे के गोल, केन की निरंतरता और यमाल के खिताब उनकी दावेदारी के अहम पहलू हैं। विजेता का फैसला 100 देशों के पत्रकारों की जूरी अंकों के आधार पर करेगी।
विज्ञापन
यमाल, केन और एम्बाप्पे
- फोटो : IANS
विस्तार
फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार बैलन डी'ओर 2026 के विजेता का एलान 26 अक्तूबर (आज रात) को लंदन में होने वाले समारोह में किया जाएगा। इस बार पुरुष वर्ग के पुरस्कार की दौड़ बेहद रोमांचक मानी जा रही है। स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल, फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। वहीं, अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी का नाम भी चर्चा में है। विश्व कप वर्ष होने के कारण इस बार खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ उनकी टीम की उपलब्धियां भी निर्णायक साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
केन और एम्बाप्पे
- फोटो : IANS
गोल के आंकड़ों में कौन आगे, किसका दावा मजबूत?
- व्यक्तिगत आंकड़ों की बात करें तो एमबाप्पे का दावा काफी मजबूत नजर आता है। वह ला लीगा में 25 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि चैंपियंस लीग में उनके नाम 15 गोल रहे। उनके गोल करने की क्षमता और बड़े मुकाबलों में प्रदर्शन को उनकी दावेदारी की बड़ी ताकत माना जा रहा है।
- इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले सत्र में 73 गोल किए, जो लियोनल मेसी के 2011-12 सत्र में 82 गोल के बाद किसी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। केन ने बायर्न म्यूनिख के साथ बुंदेसलीगा का खिताब भी जीता। हालांकि, इंग्लैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा, जिससे उनकी दावेदारी पर असर पड़ सकता है।
- एमबाप्पे के सामने भी एक बड़ी चुनौती है। उनके शानदार व्यक्तिगत आंकड़ों के बावजूद उनकी टीम क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सकी। ऐसे में केवल गोलों के दम पर पुरस्कार हासिल करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमाल
- फोटो : IANS
यमाल को क्यों मिल सकती है बढ़त?
बार्सिलोना के युवा खिलाड़ी लामिन यमाल की दावेदारी का सबसे मजबूत पक्ष उनकी टीम की उपलब्धियां हैं। यमाल ने स्पेन के साथ विश्व कप और बार्सिलोना के साथ ला लीगा खिताब जीतने की उपलब्धि हासिल की। हालांकि, चोट के कारण उनका अभियान प्रभावित हुआ और व्यक्तिगत आंकड़े एमबाप्पे तथा केन के मुकाबले उतने प्रभावशाली नहीं रहे।
पुरस्कार के पिछले रिकॉर्ड भी यमाल के पक्ष में जा सकते हैं। पिछले 19 विजेताओं में केवल चार ऐसे रहे, जिन्होंने पुरस्कार मिलने वाले वर्ष में चैंपियंस लीग, विश्व कप, यूरोपीय चैंपियनशिप या कोपा अमेरिका में से कोई खिताब नहीं जीता था। यमाल की नजर ब्राजील के रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ने पर भी होगी, जिन्होंने 1997 में 21 साल की उम्र में बैलन डी'ओर जीता था। यमाल सबसे कम उम्र में यह पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बनना चाहेंगे।

मेसी को भी समर्थन, किसके पक्ष में हैं खिलाड़ी और विशेषज्ञ?
- एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो सिमियोने ने अपने हमवतन मेसी को पुरस्कार का हकदार बताया।
- इटली के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्को मातेरात्सी ने भी मेसी का समर्थन करते हुए कहा, 'यमाल के प्रति पूरे सम्मान के साथ, मुझे लगता है कि मेसी ने 38 साल की उम्र में भी दिखाया कि वह एक अलग ही स्तर के खिलाड़ी हैं।'
- इंग्लैंड के मिडफील्डर जूड बेलिंगहम ने हैरी केन का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'वह इसके लिए बहुत मेहनत करते हैं और बेहद ईमानदार तथा मेहनती इंसान हैं।' केन के पुरस्कार जीतने की संभावना पर बेलिंगहम ने कहा, 'यह निश्चित रूप से संभव है।'
- वहीं, एंथनी गॉर्डन ने यमाल की तारीफ करते हुए कहा, 'इतनी कम उम्र में लामिन ने जो हासिल किया है, वह अविश्वसनीय है। वह एक अलग ही स्तर के खिलाड़ी हैं।' एमबाप्पे को उनके रियल मैड्रिड के साथी ऑरेलियन चुआमेनी का समर्थन मिला, जिन्होंने उनके सत्र को शानदार बताया।
लियोनल मेसी
- फोटो : @AFASeleccionEN
100 पत्रकार करेंगे विजेता का फैसला, कैसे मिलेंगे अंक?
बैलन डी'ओर का आयोजन फ्रांस फुटबॉल करता है। इस बार पुरस्कार के 70 साल पूरे होने के अवसर पर लंदन के पैलेडियम थिएटर में समारोह होगा। विजेता का चयन फीफा रैंकिंग में सितंबर 2026 तक शीर्ष 100 देशों के एक-एक पत्रकार की जूरी करेगी। हर पत्रकार अपनी पसंद के 10 खिलाड़ियों को क्रम से चुनेगा। पहले स्थान पर रखे गए खिलाड़ी को 15 अंक, दूसरे को 12 अंक और तीसरे से दसवें स्थान तक क्रमशः 10, 8, 7, 5, 4, 3, 2 और 1 अंक मिलेंगे। सबसे अधिक अंक हासिल करने वाला खिलाड़ी विजेता बनेगा।
मतदाताओं को तीन प्रमुख बातों पर विचार करना होगा। इनमें व्यक्तिगत प्रदर्शन और निर्णायक योगदान, टीम की उपलब्धियां और जीते गए खिताब, और साथ ही खिलाड़ी की स्किल और खेल भावना शामिल हैं। इस तरह फैसला केवल गोलों की संख्या से नहीं होगा। एमबाप्पे के व्यक्तिगत आंकड़े, केन की निरंतरता और यमाल की टीम उपलब्धियां मुकाबले को दिलचस्प बना रही हैं। अब देखना होगा कि पत्रकारों की जूरी किस खिलाड़ी को फुटबॉल का सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान देती है।