{"_id":"6ae8349493ceb536bd026a2f","slug":"video-285-beneficiaries-got-the-benefit-of-the-schemes-in-the-legal-aid-camp-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विधिक सहायता शिविर में 285 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विधिक सहायता शिविर में 285 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।
मथुरा। पांचजन्य प्रेक्षागृह में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से 285 लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
शिविर का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश अजय पाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विकास, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, श्रम, चिकित्सा और अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्रों को लाभान्वित किया गया। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और श्रवण यंत्र, पात्रों को आवास की चाबियां और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सहायता एवं उपकरण और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। जिला कारागार की ओर से बंदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश अजय पाल सिंह ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने कहा कि गरीब, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और श्रमिकों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में अपर जिला जज डॉ. पल्लवी अग्रवाल सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। संचालन राहुल अग्रवाल ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।