{"_id":"6aad049f6d2dcac5dc04064c","slug":"video-daughter-warned-moments-before-roof-collapsed-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'पापा हट जाओ, छत से पापड़ियां गिर रही हैं...अगले ही पल भरभराकर गिरा लेंटर, मलबे में दबे पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'पापा हट जाओ, छत से पापड़ियां गिर रही हैं...अगले ही पल भरभराकर गिरा लेंटर, मलबे में दबे पति-पत्नी
मैनपुरी। छपट्टी मोहल्ले के रहने वाले अरुण आगरा में जूता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को सुबह से ही वह आगरा जाने की तैयारी में जुटे हुए थे। पापा के जाने की वजह से बच्चों ने भी आज स्कूल की छुट्टी कर ली थी। अरुण की पत्नी प्रतिभा रसोई में पुड़िया और पकवान बना रही थी।
सुबह करीब 8:50 पर अरुण अपनी पत्नी से बात कर रहे थे। पास में ही बैठी उनकी छोटी बेटी हिमांशी ने कहा कि पापा छत के लेंटर से कुछ पापड़ियां गिर रही हैं, यहां से हट जाओ, खतरा है। जब तक अरुण संभल पाते। इस दौरान अगले ही पल दूसरी मंजिल का लेंटर तेज आवाज के साथ गिर पड़ा और प्रथम तल के बरामदे में बैठे अरुण कुर्सी समेत जमीन पर आगे गिरे और उनके ऊपर मलबा गिर गया। रसोई में खाना बना रही उनकी पत्नी प्रतिभा भी जमीन पर आ गिरी, उनके सिर पर भारी मलबा गिरा तो सर में गंभीर चोटें आ गई।
जिस परिवार में पिता के जाने की खुशियां और पकवान की महक घूम रही थी। घटना के बाद वहां चीख पुकार का मंजर दिखाई देने लगा। आस पड़ोसियों ने जब चीख पुकार की आवाज सुनी तो वह भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। किसी तरह से घायलों को मलबे में से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।