फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Congress members protest against UPI charges

Mainpuri News: यूपीआई पर शुल्क के विरोध में उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन

Fri, 18 Sep 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Congress members protest against UPI charges
फोटो 8 यूपीआई पर शुल्क के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत संगठन
मैनपुरी। यूपीआई से दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि डिजिटल भुगतान आज व्यापार का अहम हिस्सा बन चुका है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े कारोबारी तक यूपीआई के माध्यम से रोजाना लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे में दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर शुल्क लगाए जाने की व्यवस्था से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों के सामने लेन-देन की लागत बढ़ने की नई चुनौती खड़ी होगी। सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश चंद्र उपाध्याय, अरविंद यादव, पीसी चतुर्वेदी, भीमसेन कठेरिया, डॉ. नवीन शर्मा, कुमार गौरव खेड़ा, गौरव कुमार आर्य, अतुल दुबे, सरफराज अहमद सिद्दीकी, नकुल शाक्य, वाजिफ अली, सुविन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed