फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FIR against 17 'locators' for facilitating passage of overloaded trucks without royalty payment

लोकेशन माफियाओं से सांठगांठ का खेल: बिना रॉयल्टी ओवरलोड ट्रक निकालने पर 17 लोकेटरों पर प्राथमिकी

Wed, 22 Jul 2026 09:30 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:30 PM IST
FIR against 17 'locators' for facilitating passage of overloaded trucks without royalty payment
पत्थरमंडी कबरई से बिना रॉयल्टी के खनिज परिवहन कराने का नया मामला सामने आया है। खनिज जांच चौकी में तैनात दो होमगार्ड जवानों की मिलीभगत से चल रहे सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। लोकेशन माफिया जांच चौकी कर्मियों से सांठगांठ कर ओवरलोड ट्रकों को पास कराते थे। इस दौरान खनिज जांच चौकी के सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए जाते थे। खान निरीक्षक ने दो होमगार्ड, 17 नामजद लोकेटरों और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से लोकेटरों में खलबली मची है। खान निरीक्षक जितेश कुमार ने कबरई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कबरई-कानपुर हाईवे में खनिज रॉयल्टी की जांच के लिए चौकी स्थापित है। कबरई पत्थरमंडी व आसपास की क्रशरों से गिट्टी, पत्थर और डस्ट लेकर निकलने वाले वाहनों की रॉयल्टी यहां पर चेक की जाती है। जांच चौकी में होमगार्ड के दो जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 21 जुलाई को खनिज वाहनों को जांच चौकी से बिना रॉयल्टी के ही निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व विवाद के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। इसके बाद 22 जुलाई की रात करीब 12 बजे जिला प्रशासन की ओर से गठित प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जांच चौकी पहुंचकर निरीक्षण किया। इसमें सामने आया कि विवाद के समय 21 जुलाई को सुबह चार से छह बजे तक के सीसीटीवी फुटेज गायब हैं। इस छानबीन के आधार पर खान निरीक्षक ने आरोप लगाया है कि चौकी पर तैनात होमगार्ड जवानों व लोकेटरों की मिलीभगत से बिना रॉयल्टी खनिज वाहनों को इस अवधि में निकाला जा रहा था। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष कबरई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो होमगार्ड जवानों देवीदीन और तुलसीदास समेत लोकेटर अंकित परमार, शैलेंद्र सिंह, पंकज, प्रदीप सिंह, अरविंद, भानू धुरिया, अंकित द्विवेदी, पिंटू पाठक, अमित साहू, बृजेश गौतम, रोहित तिवारी, शरमन पटेल, प्रहलाद सिंह, रत्नेश सिंह, राजकुमार बुधौलिया, वीरू तिवारी व अजय यादव समेत 19 नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2), 318 (3) व 111 (2) (बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, सीओ सिटी रविकांत गोंड ने बताया कि बिना रॉयल्टी के वाहन पास कराने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी जांच के लिए गठित टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां झपटकर फरार हुए बाइक सवार, महिला घायल

कानपुर: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर बर्रा सचान चौराहे पर फूंका गया केंद्रीय मंत्री का पुतला

22 Jul 2026

कानपुर में परगही-बांगर हाईवे मार्ग पर इंटरलॉकिंग बिछाने का काम शुरू

22 Jul 2026

कानपुर: एनएचएआई की लापरवाही से ग्रीन बेल्ट पर कब्जा, ग्रीन बेल्ट को बना दिया वाहन पार्किंग बेल्ट

22 Jul 2026

कानपुर: परगही बांगर में बारातशाला की दुर्गति, गंदगी और कटीली झाड़ियों से पटा चबूतरा

22 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: सामुदायिक शौचालय की दुर्दशा, टूट गए फ्लश और झड़ने लगी दीवारें

22 Jul 2026

कानपुर: आवास विकास योजना संख्या-चार में रोक के बावजूद बस गईं बस्तियां

22 Jul 2026
विज्ञापन

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ पंजाब बीजेपी ने कांग्रेस भवन में किया प्रदर्शन

VIDEO: काशी में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, जल पुलिस सतर्क

22 Jul 2026

सपा सरकार में चलती थी ‘सैफई सिंडिकेट’ की मनमानी : मुख्यमंत्री

22 Jul 2026

बुधवार दोपहर हुई बारिश में भीगते नजर आए लोग, राहगीर हुए परेशान

22 Jul 2026

कानपुर में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने किया स्वागत

22 Jul 2026

कानपुर में सपा नेता समरजीत सिंह यादव नजरबंद, अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध पर भड़के

22 Jul 2026

फिरोजपुर रेल मंडल ने विशेष टिकट जांच अभियान में 193 बेटिकट यात्री पकड़े

Video: धंधड़ी स्कूल में बाउंड्रीवॉल और प्रवेश मार्ग जर्जर, सुरक्षा पर उठे सवाल

22 Jul 2026

कानपुर: प्रयागराज प्रदूषण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, पुरवामीर में छिवली नदी के पास मिला क्रोमियम युक्त कचरा

22 Jul 2026

रामपुर: राहुल विद्यार्थी बोले- जेएमसी विषय को फिर से किया जाए शुरू, नहीं तो होगा आंदोलन

22 Jul 2026

दिल्ली कूच से पहले हांसी में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

22 Jul 2026

जंतर-मंतर में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कुरुक्षेत्र में रोष मार्च

22 Jul 2026

हांसी में जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का पैदल मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

22 Jul 2026

मानसिक तनाव से ग्रस्त पिता ने 5 वर्षीय बेटी को भाखड़ा नहर में फेंका ,घर जाकर पत्नी को बताया , पुलिस मौके पर पहुची , बच्ची की तलाश जारी

22 Jul 2026

Video: राम मंदिर ट्रस्ट की दूसरी बैठक शुरू, ट्रस्टी पहुंचे

22 Jul 2026

70 वर्ष पुराने नंगल डैम पुल पर बने रेल ट्रैक पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या से बीबीएमबी मैनेजमेंट चिंतित

Video: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में डीएम शशांक त्रिपाठी भी पहुंचे

22 Jul 2026

Punjab Farmers Protest: लाडोवाल टोल फ्री, संयुक्त किसान मोर्चा का केंद्र और मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Video: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती

22 Jul 2026

VIDEO: वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने कांग्रेस के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

22 Jul 2026

VIDEO: क्राइस्ट चर्च कॉलेज की छुट्टी के दौरान जाम लग गया, लोग परेशान रहे

22 Jul 2026

VIDEO: दिल्ली में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लविवि के गेट पर प्रदर्शन

22 Jul 2026

Video: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे गोविंद देव गिरि और दिनेंद्रदास

22 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed