फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Children's proficiency will be assessed using the Nipun app.

Mahoba News: निपुण एप के सहारे परखी जाएगी बच्चों की दक्षता

Thu, 29 Oct 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children's proficiency will be assessed using the Nipun app.
हमीरपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के बच्चों को भाषा, गणित में निपुण बनाने के लिए निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों पर इसके असर का आकलन के लिए विभाग की ओर से निपुण लक्ष्य एप लांच किया गया है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया गया है। विभाग इसका शैक्षिक आकलन भी करेगा।
विज्ञापन

जिले में 967 परिषदीय विद्यालय तथा 1500 आंगनबाड़ी केंद्रों में बालवाणी संचालित हैं। कक्षा तीन तक के बच्चों को भाषा, गणित में निपुुण बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके लिए विभाग की तरफ से निपुण लक्ष्य एप लांच किया गया है। इस एप की मदद से परीक्षण किया जाएगा कि बच्चे अब तक कितने दक्ष हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं उन्हें किस क्षेत्र में शिक्षक तथा अभिभावकों को अभी मेहनत करने की जरूरत है। इसमें दीक्षा सहित अन्य एप पहले से ही मदद कर रहे हैं। अब निपुण लक्ष्य में अंकित दक्षताओं के आकलन के लिए विभाग ने निपुण लक्ष्य एप का उपयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एप को रीडिंग एलांग एप के माध्यम से जोड़ा गया है। एप में विषय विशेषज्ञों ने बच्चों के उपयोग में आने वाले प्रश्न अपलोड किए हैं। इसका उपयोग डायट मेंटर, स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी), अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) स्कूलों में जाकर करेंगे।

शिक्षकों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। इससे शिक्षक एक-एक बच्चे का इसके माध्यम से परीक्षण करेंगे। वहीं शिक्षक इसकी जानकारी अभिभावकों को भी देंगे। इससे वे भी बच्चों के ज्ञान की जांच कर सकेंगे। बीएसए मुकेश खरवार ने बताया कि स्कूलों में निपुण भारत मिशन के तहत अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लक्ष्य एप तैयार किया गया है। इसके लिए ब्लॉकवार शिक्षकों को ट्रेनिंग दे दी गई है। मानीटरिंग करने के लिए बीईओ को निर्देशित किया गया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed