Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
Lalitpur's Bant Gram Panchayat lacks a cremation ground; last rites had to be performed in the open amidst the rain.
{"_id":"6a8a67f97bb4ec4b960e2e4f","slug":"video-lalitpurs-bant-gram-panchayat-lacks-a-cremation-ground-last-rites-had-to-be-performed-in-the-open-amidst-the-rain-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर के ग्राम पंचायत बंट में नहीं है श्मशान घाट, बारिश के बीच खुले में करना पड़ा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर के ग्राम पंचायत बंट में नहीं है श्मशान घाट, बारिश के बीच खुले में करना पड़ा अंतिम संस्कार
ब्लॉक बिरधा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंट में स्थायी श्मशान घाट नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को बारिश के बीच एक बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे तक उपयुक्त जगह तलाशने के बाद कीचड़ और पानी के बीच किसी तरह अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वर्षों से स्थायी श्मशान घाट की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।
पाली तहसील अंतर्गत ग्राम बंट निवासी सुकलाल विश्वकर्मा का शनिवार सुबह निधन हो गया। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अंतिम संस्कार के लिए जगह तलाशना मुश्किल हो गया। गांव में स्थायी श्मशान घाट नहीं होने के कारण परिजन कई घंटे तक उपयुक्त स्थान की तलाश करते रहे। शाम को कीचड़ और पानी के बीच किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करना हर बार चुनौती बन जाता है। स्थायी श्मशान घाट के अभाव में ग्रामीणों को खुले स्थान पर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जल्द स्थायी श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।