{"_id":"6adafe495fe6767623092712","slug":"video-voting-underway-at-85-booths-in-lakhimpur-kheri-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: लखीमपुर खीरी के 85 बूथों पर मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: लखीमपुर खीरी के 85 बूथों पर मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार सुबह आठ बजे से शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक स्नातक एमएलसी चुनाव में 7.1 प्रतिशत और शिक्षक एमएलसी में 6.7 प्रतिशत वोट पड़े। जिले के 85 बूथों पर 35,646 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।
शहर में जिला पंचायत कार्यालय, सदर ब्लॉक और जिला पंचायत इंटर कॉलेज खीरी में मतदान स्थल बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को डीएस इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होकर अपने बूथों पर पहुंच गई थीं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 30,981 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 4,665 मतदाता हैं। लखनऊ खंड स्नातक सीट पर भाजपा से अवनीश कुमार सिंह, सपा से क्रांति सिंह और करणी सेवा एवं नवयुवक दल से स्मिता मिश्रा प्रत्याशी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।