{"_id":"6a8c534e068c2a053e0bf9ba","slug":"video-review-meeting-of-schemes-run-by-the-womens-welfare-department-concludes-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महिला एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान पाक्सो एक्ट से संबंधित कुल 06 प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिनमें समिति द्वारा 04 प्रकरणों को स्वीकृत तथा 02 प्रकरणों को अस्वीकृत किया गया। समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि पाक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों में पीड़िताओं की मेडिकल जांच की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़िता की वास्तविक स्थिति के आधार पर नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।