फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Illegal hoardings advertise everything from government schemes to big brands.

Kushinagar News: अवैध होर्डिंगों पर सरकारी योजनाओं से लेकर बड़े ब्रांड तक के विज्ञापन

Thu, 29 Oct 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings advertise everything from government schemes to big brands.
नगर के चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगे हैं हॉर्डिंग, पेड़ों और बिजली के खंभों को भी बनाया सहारा
विज्ञापन


नगरपालिका के मुताबिक, अब तक छह लोगों ने ही अलग-अलग कटाई करीब 70 रसीद
कसया। कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर हॉर्डिंग की भरमार है। इनमें से कई हॉर्डिंग अवैध हैं और पेड़ों व बिजली के खंभों पर भी लगाए गए हैं। नगर पालिका के रिकॉर्ड के अनुसार, केवल कुछ ही यूनिपोल वैध हैं, जबकि बड़ी संख्या में अवैध हॉर्डिंग से निकाय को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। अब तक अवैध हॉर्डिंग के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
नगर पालिका के अनुसार अब तक यूनिपोल और हॉर्डिंग लगाने के लिए छह ठेकेदारों ने नगर पालिका से अनुमति विधिक लेकर शहर के 26 स्थानों पर यूनिक पोल लगाए हैं। इन्हें नगर पालिका की तरफ से यातायात व्यवस्था और निर्धारित मानकों के अनुरूप हॉर्डिंग लगाने का निर्देश दिया गया है। हालांकि शहर में चिह्नित स्थानों की संख्या और वैध हॉर्डिंग के लिए निर्धारित स्थानों का पूरा ब्योरा नगर पालिका के पास स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

शहर के देवरिया मार्ग स्थित दीवानी कचहरी, ओवरब्रिज, गोला बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फाजिलनगर मोड़, गांधी चौक, अमिय चौक, सपहा मार्ग, नहर बाईपास, कसाडा चौक, गोरखपुर मार्ग और एयरपोर्ट तिराहे सहित कई स्थानों पर लगे यूनिपोल पर हॉर्डिंग लगे हैं। इसके अलावा नगर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर पेड़ों, बिजली के खंभों और अन्य स्थानों पर भी अवैध हॉर्डिंग लगाए गए हैं। कई जगह इनके आकार और लगाने के तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल में बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, रियल एस्टेट और कोचिंग संस्थानों के साथ राजनीतिक व सामाजिक आयोजनों के विज्ञापन भी सामने आए हैं। ऐसे में यह सवाल है कि विज्ञापन देने वाले संस्थानों ने हॉर्डिंग लगवाने से पहले संबंधित स्थान की वैधता और जरूरी अनुमति की जांच की थी या नहीं। सरकारी योजनाओं के प्रचार से जुड़े हॉर्डिंगों की अनुमति और उन्हें लगाने के लिए तय मानकों की जांच भी जरूरी है। नगर पालिका को हॉर्डिंग और 26 यूनिपोल से सालाना करीब तीन लाख 55 हजार रुपये का राजस्व मिलता है। इसके बावजूद अब तक अवैध हॉर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने या जुर्माना वसूलने की कार्रवाई नहीं हुई है।
वर्जन
नगर में लगे अवैध हॉर्डिंगों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें हटवाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की जाएगी।

अंकिता शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed