फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth from seven arenas performed stunts.

Kushinagar News: सात अखाड़ों के युवाओं ने दिखाए करतब

Thu, 29 Oct 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Youth from seven arenas performed stunts.
कप्तानगंज। जय श्रीराम केंद्रीय अखाड़ा समिति की ओर से मंगलवार की रात भरत मिलाप और अखाड़ा प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें सात अखाड़ों के युवाओं ने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। कस्बे के लोगों ने पूरी रात कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

मंगल की बाजार स्थित कोटकी माता मंदिर परिसर से रात आठ बजे बजरंग सेवा दल, महावीरी सेवा दल, हनुमान सेवा दल, परशुराम सेवा दल, शंकर सेवा दल, दुर्गा सेवा दल और शिव सेवा दल के सदस्य सजी-धजी झांकियों के साथ जुलूस में शामिल हुए। यहां से जुलूस शुक्र की बाजार, धर्मशाला रोड और आजाद चौक होते हुए चांदनी चौक पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद जुलूस मंगल की बाजार में पहुंचा, जहां अखाड़ों के युवाओं ने अपने करतब दिखाए। अखाड़ों के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। युवाओं ने पारंपरिक कला और कौशल का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चले कार्यक्रम में रामभक्त भक्ति में लीन रहे। अंत में केंद्रीय अखाड़ा समिति के संयोजक विक्की मद्धेशिया ने आए लोगों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed