{"_id":"68cae88140018c21d205aa4c","slug":"video-young-man-jumped-into-canal-after-an-argument-with-his-father-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिता से कहासुनी होने पर युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिता से कहासुनी होने पर युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
कासगंज में ढोलना के गांव घिनौना के रहने वाले युवक ने बुधवार की सुबह गांव झावर के पास पुल से हजारा नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबने से युवक लापता हो गया। पिता से कहासुनी होने के बाद युवक सुबह यह कहते हुए घर से निकल आया कि मैं जा रहा हूं, मुझे खोजना मत...। फिलहाल, पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। गांव घिनौना निवासी फईम (20) पुत्र जाकिर की बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई। पिता की डांट से वह नाराज हो गया। इसके बाद वह सुबह के समय, मैं जा रहा हूं, मुझे खोजना मत की बात कहकर घर से निकल गया। उसने गांव झांवर के पास पुल से हजारा नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबने से वह लापता हो गया। युवक के नहर में कूदने की जानकारी पर राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। युवक के नहर में छलांग लगाने की सूचना लोगों ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के नहर में डूबने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि नहर में छलांग लगाने से युवक डूबकर लापता हुआ। पीएसी की फ्लड यूनिट व गोताखोरों को भी युवक की तलाश में लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।