{"_id":"6adb603aaffeec4d03009a7f","slug":"video-house-roof-collapses-following-gas-cylinder-explosion-teenager-dies-after-being-trapped-under-debris-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर किशोर की माैत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर किशोर की माैत; परिवार में मचा कोहराम
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला भूरा में शुक्रवार को गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 14 वर्षीय किशोर प्रियांशु की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शीलेंद्र का बेटा प्रियांशु घर पर खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। शोर सुनकर मकान के ऊपरी हिस्से में सो रही उसकी मां कविता नीचे आईं। इसी बीच सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिससे मकान की छत गिर गई और प्रियांशु मलबे में दब गया। हादसे के समय शीलेंद्र अपने बच्चों के साथ बाल कटवाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना कासगंज पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मलबे से किशोर को निकालने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गैस सिलिंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है। सदर एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में किशोर की मौत हुई है। मृतक के परिजन की आर्थिक मदद का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।