{"_id":"6ab7f5e64d38b25d1801ec00","slug":"video-villagers-grappling-with-waterlogging-cut-through-the-canal-side-road-to-install-a-drainage-pipe-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों ने नहर पटरी मार्ग पर काट डाला पाइप, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों ने नहर पटरी मार्ग पर काट डाला पाइप, आवागमन प्रभावित
कुरसौली नहर पुल पर पानी निकासी की जगह अतिक्रमण होने की वजह से हुए जलभराव की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने 13 गांवों की लाइफलाइन सड़क नहर पटरी मार्ग को काट दिया और पानी की निकासी के लिए पाइप डाला। सड़क कटने से सड़क पर गीले मिट्टी का दलदल होने से आवागमन ठप हो गया और राहगीरों को कुरसौली गांव के अंदर होकर गुजरना पड़ रहा है। बता दें कि कुरसौली नहर पुल के दोनों तरफ बारिश के पानी की निकासी के लिए भूमिगत बड़े बड़े पाइप पड़े थे लेकिन लोगों ने अतिक्रमण करके पाइप बंद करके दुकानें बनवा ली। पाइप बंद होने से मोहनपुर नई बस्ती और कुरसौली नई बस्ती में जलभराव हो गया है। गलियों में आधा से डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।