{"_id":"6ae234d5722bfd59f60bf7a8","slug":"video-shuttering-collapses-at-construction-site-contractor-and-his-cousin-killed-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, ठेकेदार व उसके ममेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, ठेकेदार व उसके ममेरे भाई की मौत
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद मार्ग पर मंगला विहार मोड़ के पास बुधवार को दोपहर निर्माणाधीन मकान की बेसमेंट रैंप की शटरिंग खोलते समय भरभराकर गिर गई। ठेकेदार व दो मजदूर उसमें दब गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने ड्रिल मशीन से सरिया काटकर जेसीबी की मदद से तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। वहां ठेकेदार व मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मजदूर ठेकेदार का ममेरा भाई था। घायल ठेकेदार के मामा की हालत गंभीर है।
मंगला विहार मोड़ पर दोपहर करीब 1:30 बजे निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में रैंप की शटरिंग खोलने का हो रहा था, तभी शटरिंग गिर गई। शटरिंग ठेकेदार कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर रामादेवी निवासी जयप्रकाश कोरी (48), उसका ममेरा भाई फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहानीपुर निवासी सोहन कोरी (32) और मामा सोहन का पिता रामकृपाल कोरी (54) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस व 30 सदस्यीय एसडीआरएफ की 30 टीम मौके पर पहुंची। ड्रिल मशीन से शटरिंग की सरिया काटकर जेसीबी से तीनों घायलों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने जयप्रकाश व उसके ममेरे भाई सोहन को मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार के मामा रामकृपाल की हालत गंभीर बताई जा रही। बताया गया कि 10 दिन पहले शटरिंग लगाई गई थी और समय से पहले खोली गई, जिससे यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। घटना स्थल पर एएसपी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनी सिंह और गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।