{"_id":"6ab5282cac31abe1d2089559","slug":"video-maulana-hashim-ashrafi-says-eradicate-falsehood-from-society-by-embracing-the-teachings-of-ghaus-e-azam-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मौलाना हाशिम अशरफी बोले- गौस-ए-आजम की सीरत अपनाकर समाज से मिटाएं झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मौलाना हाशिम अशरफी बोले- गौस-ए-आजम की सीरत अपनाकर समाज से मिटाएं झूठ
झूठ एक ऐसी गंदी, घिनौनी और बुरी आदत है कि दीन व दुनिया में झूठे इंसान का कहीं कोई ठिकाना नहीं होता। झूठा व्यक्ति हर जगह अपमानित होता है और हर सभा व हर इंसान के सामने अपनी इज्जत और भरोसा खो देता है। झूठ बोलना बड़ा गुनाह है। झूठ बोलने वाले को इज्जत और दौलत से हाथ धोना पड़ता है। यहां तक कि झूठे व्यक्ति का अधिकार और प्रभाव भी कायम नहीं रहता। झूठ बोलने वाले को अल्लाह पसंद नहीं करता और वह उसकी रहमतों से वंचित हो जाता है। वहीं सच्चाई में इंसान की भलाई और मुक्ति है। सच्चाई जन्नत में जाने का जरिया है। सच्चा इंसान अल्लाह को प्यारा होता है और सच्चे व्यक्ति को अपने ही नहीं, बल्कि दूसरे लोग भी पसंद करते हैं
इन विचारों का इजहार मदरसा अल-जामिअतुल इस्लामिया अशरफुल मदारिस, गदियाना में ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के तहत आयोजित शाह जीलां कॉन्फ्रेंस में संबोधित करते हुए काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद हाशिम अशरफी, इमाम ईदगाह गदियाना ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।