{"_id":"6a63184d3166f22337079e3b","slug":"video-khabar-ka-asar-brahmavart-ghat-free-parking-bithoor-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट पर पार्किंग शुल्क खत्म, श्रद्धालुओं को मिल रही निःशुल्क सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट पर पार्किंग शुल्क खत्म, श्रद्धालुओं को मिल रही निःशुल्क सुविधा
बिठूर के ब्रह्मवर्त घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब वाहन पार्क करने के लिए शुल्क नहीं देना पड़ रहा है। 14 अप्रैल को अमर उजाला ने ब्रह्मवर्त घाट गेट पर मात्र 80 वर्गगज क्षेत्र में संचालित सशुल्क पार्किंग और उससे श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए पार्किंग ठेका समाप्त कर दिया। पहले करीब 80 वर्गगज की इस पार्किंग का ठेका लगभग चार लाख रुपये में उठता था और श्रद्धालुओं से वाहन खड़े करने के लिए शुल्क वसूला जाता था।
अब पार्किंग ठेका समाप्त होने के बाद श्रद्धालु अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन निःशुल्क पार्क कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे जनहित में बड़ा कदम बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।