{"_id":"6af6be4b3c44a08a6f010a70","slug":"video-kanpur-waste-management-fails-in-bagdaudhi-bangar-piles-of-trash-smoldering-at-the-fairground-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बगदौधी बांगर में कचरा प्रबंधन फेल, मेला ग्राउंड में सुलग रहे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बगदौधी बांगर में कचरा प्रबंधन फेल, मेला ग्राउंड में सुलग रहे कूड़े के ढेर
मंधना के बगदौधी बांगर स्थित मेला ग्राउंड में कचरा प्रबंधन व्यवस्था बेपटरी है। यहां जगह-जगह कूड़े के बड़े ढेर लगे हुए हैं। इनमें आग लगने से लगातार जहरीला धुआं उठ रहा है, जो आसपास की बस्तियों तक फैल रहा है। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मेला ग्राउंड में लंबे समय से कचरे का ढेर जमा हो रहा है। कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है। कचरे में आग लगने से उठने वाला धुआं आसपास के घरों में पहुंच रहा है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से कूड़े का नियमित उठान और उचित निस्तारण कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।