{"_id":"6aabdc7fe39641ca560ae2c1","slug":"video-kanpur-swachhata-hi-seva-fortnight-to-run-until-october-2-waste-prone-areas-to-be-transformed-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो अक्तूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा, कचरा संवेदनशील स्थानों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो अक्तूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा, कचरा संवेदनशील स्थानों का होगा कायाकल्प
प्रयागराज मंडल में बृहस्पतिवार से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा शुरू हो गया। कानपुर सेंट्रल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन मो. मुबश्शिर वारिस ने अभियान का शुभारंभ कर अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
अभियान के तहत मंडल में 5,000 स्थानों की सफाई और मैपिंग का लक्ष्य तय किया गया है। स्टेशनों, यार्ड, रेलवे कॉलोनियों और ट्रैक के आसपास चिन्हित कचरा संवेदनशील स्थानों की सफाई व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यात्रियों को ‘मेरी सीट, मेरा डिब्बा’ अभियान से जोड़ा जाएगा।
सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच के साथ पीपीई किट बांटी जाएंगी। रेलवे स्कूलों में विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण और रीसाइक्लिंग की जानकारी दी जाएगी। एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे सामूहिक श्रमदान और दो अक्तूबर को ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।