{"_id":"6b001f1199193a0492062dc5","slug":"video-kanpur-sewage-water-spills-onto-roads-in-singhpur-due-to-clogged-drains-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिंहपुर में चोक नालियों से सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी, बाजार और बस्ती के लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिंहपुर में चोक नालियों से सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी, बाजार और बस्ती के लोगों की बढ़ी परेशानी
सिंहपुर क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। नालियां चोक होने के कारण सीवर का गंदा पानी सब्जी बाजार और आसपास की बस्ती की सड़कों पर भरा हुआ है। गंदे पानी के बीच से निकलने को लोग मजबूर हैं। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और बस्ती के लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से नालियों की सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।