{"_id":"6ac13a67b3b8e016340cc3b1","slug":"video-kanpur-police-arrested-the-miscreants-who-snatched-a-chain-from-a-couple-riding-a-scooter-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्कूटी सवार दंपती से चेन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्कूटी सवार दंपती से चेन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेलबाजार थाना क्षेत्र में डीसीपी पूर्वी कार्यालय के पास स्कूटी सवार दंपती को गिराकर चेन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई चेन भी बरामद की गई है। दोनों की उम्र 19 वर्ष है। पूछताछ में दोनों खुद को गोल्फ कैडी (गोल्फ खेलने वालों के सहायक) बता रहे हैं। पुलिस ने करीब 90 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।
मामले की खुलासा करते हुए एसीपी कैंट डा प्रियंका बाजपेई ने बताया कि शनिवार की सुबह कृष्णा नगर निवासी त्रिभुवन जैन अपनी पत्नी नीलम को स्कूटी से लेकर जनरलगंज स्थित जैन मंदिर जा रहे थे। तभी सीओडी पुल उतरते ही डीसीपी पूर्वी कार्यालय से दो सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने नीलम के गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। स्कूटी से गिरने के कारण त्रिभुवन जैन और नीलम घायल भी हो गये थे। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर बदमाशों के संभावित भागने वाले रास्तों पर लगे करीब 90 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। कैमरों की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियां और आवागमन का रास्ता चिन्हित किया। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई।
लुटेरों की पहचान चकेरी के घाउखेड़ा निवासी योगेश उर्फ़ अंकित कश्यप और जाजमऊ के मैकूपुरवा निवासी दानिश के रूप में हुई। इसके बाद दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे गोल्फ क्लब में गोल्फ खेलने आने वाले लोगों के हेल्पर का काम करते थे। इससे कुछ ज्यादा पैसे नहीं मिल रहे थे इसलिए स्पोर्ट्स बाइक की मदद से चेन लूट को अंजाम दिया। रेल बाजार थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों बदमाश दंपती का पीछा कहां से कर रहे थे। बताया कि दानिश के खिलाफ चकेरी में वर्ष 2023 में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।