{"_id":"6ac0e608d131bc3d120a6935","slug":"video-mandi-kk-saklani-says-traders-issues-will-be-strongly-raised-before-the-government-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: केके सकलानी बोले- व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: केके सकलानी बोले- व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे
जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल की बैठक
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक केके सकलानी ने शनिवार को जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। व्यापारियों ने विशेष रूप से अनियंत्रित ऑनलाइन कारोबार और पंचायतों में बाहर से आने वाले फेरीवालों के कारण स्थानीय कारोबार पर पड़ रहे विपरीत असर का मुद्दा उठाया। समय निकालने और सम्मान देने के लिए व्यापारियों का आभार जताते हुए केके सकलानी ने भरोसा दिलाया कि वे इन सभी समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे और इनका उचित समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। सकलानी ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार आज वैश्विक समस्या बन चुका है। ऑनलाइन कंपनियां स्थानीय दुकानदारों से भी कम दामों पर उत्पाद बेचकर प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर रही हैं। इसके समाधान के लिए सरकार से मूल्य निर्धारण के नियम बनाने का आग्रह किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।