{"_id":"6abe7c3d8d0cf790ea097684","slug":"video-kanpur-city-players-shine-at-state-badminton-tournament-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्टेट बैडमिंटन में शहर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्टेट बैडमिंटन में शहर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
ग्रीनपार्क स्टेडियम में बृहस्पतिवार से स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहले दिन शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कामयाबी का परचम लहराया।
बालिका वर्ग में शहर की सिद्धि झा ने प्रयागराज की जय श्री को 30-24 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं पुरुष एकल में कानपुर के नमन खन्ना ने लखनऊ के रविंद्र कुमार प्रियदर्शी को 30-16 से पराजित किया। शहर के ध्रुव ने प्रयागराज के रिद्धि विनायक को 30-6 से शिकस्त दी। प्रयागराज के सौरभ शुक्ला ने कानपुर के रुद्रांग यादव को 30-8 और बलिया के शिवम शेखर ने शहर के निखिल पाल को 30-9 से हराया। मेरठ के अथर्व शर्मा ने कानपुर के तनिष्क कुमार सिंह को 30-11 से और प्रयागराज के सौम्य प्रकाश यादव ने लखनऊ के आदित्य सिंह को 30-24 से हराकर कर अगले दौर में जगह बनाई। चार अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 370 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, चेयरमैन मनोज पांडेय, अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, रामावतार शुक्ला, कमल कटारिया, आरएसओ कर्मवीर सिंह, डॉ. मनीषा अग्रवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।