{"_id":"6abe2db276b3c64e3c0ceb2c","slug":"video-history-sheeter-among-12-booked-for-demanding-rs15-lakh-extortion-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हिस्ट्रीशीटर समेत 12 पर रंगदारी, धमकी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हिस्ट्रीशीटर समेत 12 पर रंगदारी, धमकी की प्राथमिकी
आगरा। न्यू आगरा थाने में एक हिस्ट्रीशीटर सहित 12 लोगों के खिलाफ 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता नंदकिशोर ने बताया कि आरोपी उसे व उसके परिजन को मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान कर रहे हैं।
प्रकाश नगर निवासी नंद किशोर ने शाहगंज के हिस्ट्रीशीटर अमित, उसके भाई छोटू उर्फ अजय, गोरखा उर्फ विजय, सहयोगी जीतू उर्फ जितेंद्र और नरेश को आरोपी बनाया है। शिकायत में अमित की पत्नी ऊषा, बेटी दिव्या, छोटू की पत्नी नगीना, देव सिंह और उसकी पत्नी मिथिलेश समेत अन्य के नाम भी हैं। यह भी बताया है कि अमित को मार्च 2025 में छह माह के लिए जिला बदर किया गया था और वह पिछले 45 दिनों से साथियों के साथ आईपीएल जुआ सट्टा चला रहा है। आरोपियों ने 16 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे 15 लाख रुपये मांगे और न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मरवाने की धमकी दी। एसीपी हरीपर्वत बजरंग ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।