{"_id":"6ac3aad8e71c9099f5093ab4","slug":"video-athletes-displayed-their-prowess-in-running-and-long-jump-competitions-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दौड़ व लंबी कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बंदना, उत्कर्ष, सार्थक, मानस और वैभवी ने जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ व लंबी कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बंदना, उत्कर्ष, सार्थक, मानस और वैभवी ने जीते स्वर्ण
किदवई नगर स्थित डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सोमवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन बंदना, उत्कर्ष, सार्थक, मानस और वैभवी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता के पहले दिन ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में बिल्हौर जोन की बंदना पहले, बिठूर की तिया दूसरे और पायल यादव तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में बिल्हौर की रंजना विजेता रहीं। गोविंदनगर की तान्या सिंह द्वितीय और बिठूर की अंशिका कुशवाहा तृतीय रहीं। अंडर-19 में बिल्हौर की साक्षी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि घाटमपुर की आरपी दूसरे और गोविंद नगर की अनामिका तीसरे स्थान पर रहीं।
लंबी कूद के अंडर-14 बालिका वर्ग में एलएनके विष्णुपुरी की वैभवी अग्निहोत्री प्रथम रहीं। बिल्हौर की अंशिका और प्रांशी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में पनकी की अनुष्का यादव ने स्वर्ण, आर्य नगर की शिवानी निषाद ने रजत और बिल्हौर की कोमल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में आर्यनगर की अंशी मौर्या अव्वल रहीं। बिठूर की आकृति पाल दूसरे और बिल्हौर की प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।