{"_id":"68db93afa285c2e2450491c0","slug":"video-video-sukhnai-river-embankment-breaks-and-flows-away-traffic-halted-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुखनई नदी का रपटा टूटकर बहा, आवागमन थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:54 PM IST
Link Copied
नगर पंचायत के मोहल्ला देवरी वार्ड नंबर आठ से दूसरी ओर जाने के लिए सुखनई नदी पर लगभग 11 वर्ष पूर्व बनाया गया रपटा टूट गया है। यह रपटा काफी दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगों की ओर से इसकी मरम्मत की लगातार मांग की जा रही थी। लेकिन, नतीजा सिफर रहा और सोमवार को रपटे का बीच का हिस्सा टूटकर नदी में बह गया। इस रपटे के जरिये ग्राम पंचायत देवरी सिंहपुरा, भोंरारा समेत आसपास के किसान अपने खेतों तक पहुंचते थे। इसके अलावा नगर पंचायत के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन भी इसी रपटे की दीवार से होकर डली हुई थी। रपटा टूटने से पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे जलापूर्ति बाधित हो गई। आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।