{"_id":"6932b4834f013810a6029908","slug":"video-one-day-protest-demonstration-of-gram-panchayat-and-village-development-officers-in-jhansi-2025-12-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी के गुरसराय में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के गुरसराय में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को गुरसराय विकासखंड में कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने तथा गैर-विभागीय कार्यों में लगाए जाने का विरोध जताया। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों की नेटवर्क समस्या के कारण कार्य व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। वहीं, गैर विभागीय कार्यों में लगाए जाने से ग्रामीण विकास से जुड़े मूल दायित्वों का निर्वहन बाधित होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।