फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When Parvati became adamant, the faithful danced to songs from Hanuman Ansh

Jhansi News: जब जिद पे आ गईं पार्वती... हनुमान अंश के गानों पर झूमे सनातनी

Tue, 27 Oct 2026 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
When Parvati became adamant, the faithful danced to songs from Hanuman Ansh
सनातन अंश ... अमर उजाला के सनातन अंश कार्यक्रम में हनुमान चालीसा की प्रस्तुति देते कलाकार शो​भि
झांसी। ‘जब जिद पे आ गईं पार्वती...’ सोमवार की शाम कार्यक्रम में गीत के सुर छिड़े तो पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंग गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कोई सुरों के साथ गुनगुनाने लगा तो कोई भक्ति में झूम उठा। मंच से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ तो माहौल और भक्तिमय हो गया। मौका था अमर उजाला और सीएसएआईएसटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘जीवांजलि सनातन अंश’ कार्यक्रम का, जहां फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए और गीतकार साधु तिवारी ने अपने गीतों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन मनीष तिवारी ने डीएम, एसएसपी समेत अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें रामचरितमानस की प्रतियां भेंट कर सनातन परंपरा के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की। उसके बाद साधु तिवारी ने एक के बाद एक फिल्म के कई गीत सुनाए। ‘तम का जहां लेश नहीं, क्लेश नहीं, द्वेष नहीं’ और ‘हे आवागमन मिटा दो भोले शंकर’ जैसे गीतों ने दो हजार से अधिक श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में फिल्म के कलाकारों ने अपने अनुभव भी साझा किए और जीवन में आस्था, नैतिकता तथा सकारात्मक सोच के महत्व पर विचार रखे।
विज्ञापन


डर पर विजय प्राप्त करना ही वीरता : शोभिनव
फिल्म में बाबा नीम करौरी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य ने कहा कि डर एक भाव है, जो हर व्यक्ति के भीतर होता है। कॅरिअर की चिंता हो या कारोबार की, चुनौतियां सभी के सामने आती हैं। डर पर विजय प्राप्त करना ही वीरता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी ने कहा कि वह पिछले दस वर्षों से मनोरंजन जगत में काम कर रही हैं। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के माध्यम से प्रभु का नाम देश ही नहीं, विदेशों में भी गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि साधु तिवारी के गीतों ने फिल्म को और प्रभावशाली बना दिया है।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीएसएआईएसटी के चेयरमैन मनीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया। इस दौरान एसएसपी विकास कुमार, आरएसएस के विभाग प्रचारक मनोज कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार, पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. अंशुल जैन, एसीएम संजय कुमार, डॉ. रजत मिसुरिया, डॉ. नूतन अग्रवाल, डॉ. रचना चौरसिया और डॉ. पल्लवी अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

‘प्रेरणा पुंज’ की पांच हजार प्रतियां बांटेंगे मनीष तिवारी
सीएसएआईएसटी के चेयरमैन मनीष तिवारी ने बाबा नीम करौरी पर लिखी पुस्तक ‘प्रेरणा पुंज’ की पांच हजार प्रतियां निशुल्क वितरित करने की घोषणा की। उन्होंने 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक खिलौना टॉकीज में फिल्म ‘हनुमान अंश’ का एक शो भी सनातनियों को दिखाने की बात कही।

जनगणना के प्रति भी किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान अभिनेता शोभिनव सत्य ने लोगों को जनगणना के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने जनगणना के महत्व को बताते हुए लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।

धार्मिक गीत में साथ नजर आएंगे शोभिनव और पूर्णिमा
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्य और अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी जल्द ही हनुमानजी पर आधारित एक धार्मिक गीत में भी नजर आएंगे। शोभिनव ने बताया कि इसके लिए वह अनुबंध कर चुके हैं।


कार्यक्रम के सहयोगियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम के पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में गहना ज्वेलर्स के अजय मंगल और अंकित अग्रवाल, फिनवेल ग्रोथ सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सीए रचित अग्रवाल और रतन मेगामॉल के अमित अग्रवाल शामिल रहे। हॉस्पिटैलिटी पार्टनर नटराज सरोवर पोर्टिको से पवित्र खन्ना, मेकअप पार्टनर ब्राइडल ड्रीम सैलून से विपिन वर्मा और वैष्णवी, मीडिया पार्टनर द राइज मीडिया से दीपक साजिद, वेन्यू पार्टनर एक्सपीरियंस बाय ग्रैंड्योर से विशाल अग्रवाल और आर्यामन, रेडियो पार्टनर बिग एफएम से नरेंद्र तथा वीपीएल फिनसर्व से विनोद साहू भी मौजूद रहे।

सवाल-जवाब में कलाकारों ने रखे विचार
सवाल : आप अपने जीवन की सफलता किसे मानते हैं?
शोभिनव सत्य : भक्ति को ही जीवन की सफलता मानता हूं।
सवाल : जीवन का कौन-सा गुण है, जिसे आप कभी छोड़ना नहीं चाहेंगी?
पूर्णिमा तिवारी : नैतिकता। यह जीवन में बहुत अहम है।
सवाल : जीवन में और बेहतर क्या करना चाहते हैं?
साधु तिवारी : राम नाम का जप निरंतर बढ़ता रहे।
सवाल : आपके जीवन का प्रेरणास्रोत कौन है?
पूर्णिमा तिवारी : आत्मा की आवाज।
सवाल : जीवन में सकारात्मक ऊर्जा कैसे मिलती है?
शोभिनव सत्य : राम नाम के जप और हनुमान चालीसा के पाठ से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed