{"_id":"6ae04aabd23289b89c06b14b","slug":"angered-by-the-unavailability-of-dap-fertilizer-farmers-blocked-the-mauranipur-tikamgarh-road-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: डीएपी खाद न मिलने से भड़के किसान, मऊरानीपुर-टीकमगढ़ मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: डीएपी खाद न मिलने से भड़के किसान, मऊरानीपुर-टीकमगढ़ मार्ग पर लगाया जाम
Tue, 27 Oct 2026 12:24 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:24 PM IST
सार
किसानों का आरोप है कि समय पर खाद उपलब्ध न होने के कारण उनकी फसल की बुवाई पिछड़ रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का अंदेशा है। पिछले दो दिनों से समिति के सचिव उन्हें कोई न कोई बहाना बना कर टाल रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह ग्राम पंचायत कुआगांव स्थित सोसायटी पर डीएपी खाद न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने मऊरानीपुर-टीकमगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे तक मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस बल नहीं पहुंचा था, जिससे किसानों में और अधिक रोष व्याप्त रहा। इन दिनों रबी फसल की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है, जिसके चलते किसानों को डीएपी खाद की सख्त आवश्यकता है। मंगलवार सुबह जब कुआगांव सोसायटी पर खाद लेने पहुँचे किसानों को डीएपी न मिलने की जानकारी हुई, तो वे भड़क गए।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि समय पर खाद उपलब्ध न होने के कारण उनकी फसल की बुवाई पिछड़ रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का अंदेशा है। पिछले दो दिनों से समिति के सचिव उन्हें कोई न कोई बहाना बना कर टाल रहे हैं। उनका कहना होता है कि आज पुलिस व्यवस्था नहीं है तो कभी नेट न आने की बात कहते हैं। किसानों के सड़क पर उतरकर धरने पर बैठने से मऊरानीपुर-टीकमगढ़ मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
सड़क जाम होने के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बावजूद सुबह 11 बजे तक पुलिस या प्रशासनिक महकमे का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा था। किसानों का कहना है कि अधिकारी उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन