{"_id":"6979ac5583ef837d1c0a4036","slug":"video-jhansi-bank-employees-went-on-strike-demanding-reforms-in-banking-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: बैंकिंग में सुधार की मांग को लेकर बैंककर्मी रहे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बैंकिंग में सुधार की मांग को लेकर बैंककर्मी रहे हड़ताल पर
बैंकिंग में सुधार की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंककर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। महानगर समेत ग्रामीण इलाकों की डेढ़ सौ से अधिक बैंक शाखाओं में दिनभर ताले लटके रहे। बैंककर्मियों ने काम नहीं किया। नकद लेन-देन समेत हजारों चेक क्लियरिंग हाउस में पड़े रहे। तीन दिन का अवकाश पड़ जाने से कई जगह एटीएम भी नहीं भरे जा सके। बैंकों में करीब 800 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित होने का अनुमान है। बैंक कर्मचारी काफी समय से सप्ताह में पांच दिन की बैंकिंग किए जाने की मांग कर रहे हैं। कई बार गेट मीटिंग भी कर चुके। मंगलवार को हड़ताल के चलते सुबह दस बजे बैंक शाखाओं में ताले नहीं खुले। बाहर बैठकर बैंककर्मियों ने विरोध जताया। पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक समेत तकरीबन सभी सरकारी एवं ग्रामीण बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। कुछ प्राइवेट बैंकों की शाखाएं खुली हुई थीं। यहां यूनियन नेताओं ने पहुंचकर कामकाज बंद करा दिया। यूनियन नेताओं का कहना था कि एक माह में दो शनिवार को काम नहीं होता। ऐसे में सिर्फ दो शनिवार को काम बंद रखने की मांग की जा रही है, इसके एवज में रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने के लिए बैंककर्मी राजी हैं। संयोजक अशोक कुमार महावर ने बताया कि सभी शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।