{"_id":"6b0022836852a88db707665d","slug":"video-complainant-attempted-self-immolation-in-front-of-the-dms-office-in-jaunpur-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"26 साल से न्याय की लड़ाई लड़ रहे फरियादी ने डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 साल से न्याय की लड़ाई लड़ रहे फरियादी ने डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का किया प्रयास
जौनपुर जिले के केराकत तहसील के राजेपुर त्रिमुहानी से जुड़े जमीन विवाद में 26 वर्षों से मुकदमा लड़ रहे एक फरियादी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से मुकदमे की पैरवी करते-करते वह परेशान हो चुका था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपने ऊपर डीजल डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि, जिलाधिकारी कार्यालय पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी से उसे समय रहते बचा लिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उसे रोककर उसके पास से डीजल हटाया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।