{"_id":"6ab39717c9292a39f3008bfb","slug":"video-video-aayaravatha-sa-savasatha-javana-ka-ora-bugdhhana-ka-sathasha-jaganprkata-shavara-ka-aayajana-ral-nakal-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने का संदेश, जागरूकता शिविर का आयोजन, रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने का संदेश, जागरूकता शिविर का आयोजन, रैली निकाली
आयुर्वेद दिवस के मौके पर बुधवार को विकास भवन परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दैनिक दिनचर्या में आयुर्वेद को शामिल करने का संदेश दिया गया।
शिविर में डॉ. आशीष वर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए आयुर्वेद सबसे बेहतर पद्धतियों में से एक है। बदलती और खराब दिनचर्या का स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा और संतुलित जीवनशैली को अपनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
डॉ. मनीष कुमार जायसवाल ने कहा कि आयुर्वेद के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। उन्होंने लोगों से आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सजग रहने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।