{"_id":"6ab37c50a30452c12b063d53","slug":"video-gada-ma-kasana-ka-chhaha-fasatha-byaja-para-malga-chhaha-lkha-taka-rinae-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में किसानों को छह फीसदी ब्याज पर मिलेगा छह लाख तक ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में किसानों को छह फीसदी ब्याज पर मिलेगा छह लाख तक ऋण
गोंडा में जिला पंचायत सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की ओर से लघु एवं सीमांत किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
सहायक आयुक्त रवि शंकर चौधरी ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अब छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत की रियायती वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए सुलभ दर पर ऋण उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में फरवरी 2026 में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रालय की ओर से शुरू की गई भारत टैक्सी सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि भारत टैक्सी देश की पहली सहकारिता आधारित और सरकार समर्थित राइड हेलिंग सेवा है, जिसे ओला और उबर जैसी निजी सेवाओं के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, सीडीओ दयानंद प्रसाद समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।