{"_id":"68fddb1fbb86940fed0c7d4e","slug":"video-gada-ma-esapa-ka-satha-aaiija-na-chhatha-paja-ka-tayaraya-ka-lya-jayaja-thae-aavashayaka-thasha-narathasha-2025-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में एसपी के साथ आईजी ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में एसपी के साथ आईजी ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गोंडा में छठ पूजा पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा-व्यवस्था भी चाक चौबंद है। रविवार को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कोतवाली नगर क्षेत्र के खैरा भवानी मंदिर परिसर व घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग एवं सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आईजी अमित पाठक ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार पहिया व दो पहिया वाहनों की पार्किंग अलग-अलग क्षेत्र में निर्धारित की जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश, मार्गदर्शन बोर्ड और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित हो। ताकि, कहीं भी यातायात बाधित न हो। उन्होंने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विवेक त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।