{"_id":"6989ea0e85ed827fb107f7e3","slug":"video-bulldozer-demolished-encroachments-on-forest-land-illegally-occupied-for-25-years-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंगल की 100 बीघा पर 25 साल से हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की 100 बीघा पर 25 साल से हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, VIDEO
चंद्रप्रभा रेंज के राजदरी सेक्शन अंतर्गत तरला मुजफ्फरपुर में रविवार को वन विभाग ने अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार, रेंजर अखिलेश दुबे तथा रेंजर अश्विनी चौबे के नेतृत्व में अभियान चलाकर करीब 25 हेक्टेयर यानी लगभग 100 बीघा जंगल की भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया।
वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से अतिक्रमणकारियों की सरसों, तीसी और चने की लहलहाती फसलों को नष्ट कराया। कई वर्षों से कब्जाधारियों द्वारा इस प्रतिबंधित वन भूमि पर खेती कर पैदावार ली जा रही थी। विभाग का कहना है कि यह जमीन करीब 25 साल से अवैध रूप से जोती-बोई जा रही थी और कई लोगों ने सैकड़ों बीघा क्षेत्र पर अपनी जीविका का साधन बना लिया था।
कार्रवाई के दौरान चकिया और नौगढ़ तहसीलों के वनकर्मी तथा चकिया कोतवाली पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहा। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार खाली कराए गए क्षेत्र में आगामी दिनों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि जंगल की मूल संरचना बहाल की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।