Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Puja special train will run from Gaya to Chennai after Chhath

Chandauli News: छठ के बाद गया से चेन्नई के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Sat, 14 Nov 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Puja special train will run from Gaya to Chennai after Chhath
पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन में सवार होने की जद्दोजहद करते यात्री। संवाद - फोटो : 1
17 नवंबर को गया से सुबह 5:30 बजे होगी रवाना, पीडीडीयू जंक्शन समेत चार स्टेशनों पर ठहराव
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे गया से चेन्नई के लिए एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 03689 गया जंक्शन-चेन्नई सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 17 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गया से रवाना होगी। ट्रेन 18 नवंबर को शाम 4:20 बजे चेन्नई पहुंचेगी। 21 कोच वाली इस ट्रेन में दिव्यांगजन अनुकूल सुविधा वाले दो द्वितीय श्रेणी सह सामान एवं ब्रेकयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, 11 शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन पीडीडीयू मंडल के डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन डेहरी ऑन सोन में सुबह 6:27 बजे, सासाराम में 6:48 बजे और भभुआ रोड में 7:18 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पीडीडीयू जंक्शन पर सुबह 8:23 बजे पहुंचकर 8:30 बजे रवाना होगी।

पीडीडीयू से गया के लिए चलाई गईं दो स्पेशल ट्रेनें
पीडीडीयू नगर। छठ पर घर पहुंचने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पीडीडीयू मंडल की ओर से गया के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। शुक्रवार को संचालित इन ट्रेनों से 1900 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि डीआरएम उदय सिंह मीना के निर्देश पर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही की निगरानी की गई। यात्रियों की सुविधा के लिए पहली स्पेशल ट्रेन संख्या 03602 सुबह 9:18 बजे और दूसरी ट्रेन संख्या 03606 दोपहर 1:35 बजे रवाना हुई। दोनों ट्रेनों से 1900 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इनके संचालन से चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed