{"_id":"69184b0beedddae23b026d00","slug":"video-farmer-dies-after-being-crushed-under-a-tractor-in-budaun-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से गांव कादरबाड़ी निवासी सागिर खां की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे उसने जान बचाने के लिए ट्रैक्टर दौड़ाया। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया। उसके नीचे दबकर सागिर की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है। कादरबाड़ी निवासी सागिर खां खेती करके परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार तड़के सागिर गंगा की कटरी में अपनी जमीन की जोताई करने गए थे। उनके साथ परिवार के सदस्य बड़े, नसीम और सलीम भी मौजूद थे। परिजनों ने तीन लोगों पर रात में अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि फायरिंग के कारण सभी लोग भागने लगे, इसी हड़बड़ी में ट्रैक्टर पलट गया। परिजनों ने घटना का कारण जमीन का विवाद बताया है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की मौत एक हादसे में हुई है। हालांकि, परिजनों ने जो तहरीर दी है उस पर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।