{"_id":"6abe1e3ae37614cf18067c02","slug":"bjp-eyes-ninth-rajya-sabha-seat-focus-shifts-to-rebel-sp-mlas-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नजर नौवीं राज्यसभा सीट पर, सपा के बागी विधायकों पर टिकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नजर नौवीं राज्यसभा सीट पर, सपा के बागी विधायकों पर टिकी निगाहें
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहा राज्यसभा चुनाव सियासी हलचल बढ़ाने वाला है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने संख्या बल के जरिए सीटों का गणित बैठाने में जुटे हैं। भाजपा जहां आठ सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत मानकर चल रही है, वहीं अब उसकी नजर नौवीं सीट पर भी है। पार्टी के दावे के मुताबिक, आठ उम्मीदवारों को जिताने के बाद उसके पास अतिरिक्त वोट बच सकते हैं, लेकिन नौवीं सीट के लिए अभी और विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में भाजपा की नजर सपा के उन विधायकों पर है, जो पहले पार्टी लाइन से अलग जाकर मतदान कर चुके हैं। वहीं सपा भी अपने विधायकों को एकजुट रखने के साथ दूसरे खेमे के संभावित असंतुष्टों पर नजर बनाए हुए है। तो क्या राज्यसभा चुनाव में फिर देखने को मिलेगी क्रॉस वोटिंग और सेंधमारी? देखिए, यूपी के राज्यसभा चुनाव का पूरा नंबर गेम।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।