{"_id":"6abe48b520361b2023028b70","slug":"shamli-rohit-alias-ladla-arrested-for-his-involvement-in-the-conspiracy-behind-the-ankit-baliyan-murder-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में शामिल रोहित उर्फ लाडला गिरफ्तार, तीन आरोपी भगोड़ा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में शामिल रोहित उर्फ लाडला गिरफ्तार, तीन आरोपी भगोड़ा घोषित
Thu, 01 Oct 2026 05:19 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:19 PM IST
सार
अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में करीब 35 दिन पहले आर्यपुरी नाला पटरी पर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की चार शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या की थी। दो शूटरों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। दो शूटर और हत्या में शामिल कई साजिशकर्ता फरार हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया रोहित उर्फ लाडला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में शामिल आरोपी रोहित उर्फ लाडला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि रोहित ने ही शूटर मोहित को गोगी गैंग के भोलू शाहपुरिया से मिलवाया था। इसके बाद हत्या के लिए बनाई योजना में वह शामिल रहा।
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे जिम से बाहर निकलते ही चार शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सतबीर फौजी ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्याकांड के पांच दिन बाद 31 अगस्त की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शूटर मोहित और सुमित मारे गए थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरार शूटर सत्यम और आर्यन। अंकित बालियान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने अंकित हत्याकांड की साजिश में शामिल रोहित उर्फ लाडला निवासी ग्राम उल्देपुर ठरू थाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। रोहित ने मुठभेड़ में मारे गए मोहित का गोगी गैंग के राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया से संपर्क कराया था। इसके बाद हत्याकांड की योजना बनाने में भी रोहित शामिल रहा है। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।
एक-एक लाख रुपये के इनामी दो शूटरों समेत तीन आरोपी हो चुके भगोड़ा घोषित
अंकित बालियान की हत्या में वांछित चल रहे शूटर करनाल निवासी सत्यम कादियान व आर्यन संधु और गोगी गैंग के राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया निवासी मुरथल पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस की लगातार तलाश के बाद भी तीनों आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय की अनुमति से पुलिस तीनों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है। न्यायालय में पेश न होने पर उन्हें भगोड़ा घोषित कर उनके विरुद्ध शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

भोलू शाहपुरिया ने पोस्ट वायरल कर ली थी हत्या की जिम्मेदारी
अंकित बालियान की हत्या के बाद उसी रात हरियाणा निवासी भोलू शाहपुरिया ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की थी। वायरल पोस्ट में कहा गया था कि अंकित बालियान ने भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गीत गाया था। राहुल उर्फ भोलू की तरफ से वायरल पोस्ट में लिखा था कि उनके विरोधी गैंग के कहने पर अंकित ने यह गीत उनके गैंग के पूर्व सरगना जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या को लेकर बनाया है। पुलिस जांच में भोलू शाहपुरिया ही हत्या का मुख्य साजिशकर्ता निकला था। इसके अलावा करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और तिहाड़ जेल में बंद रोहित भी शामिल होना सामने आया है। ये दोनों आरोपी अभी भी जेल में हैं।

खाप चौधरियों ने पांच अक्तूबर तक का पुलिस को दे रखा समय
अंकित हत्याकांड को लेकर कलक्ट्रेट में डीएम आलोक यादव व एसपी एनपी सिंह के साथ खाप चौधरियों के साथ करीब 17 दिन पहले वार्ता हुई थी। खाप चौधरियों व गण्यमान्य लोगों ने अधिकारियों से वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। खाप चौधरियों ने पुलिस को पांच अक्तूबर तक का समय दिया था और इस समयवाधि में पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न करने पंचायत कर आगे की रणनीति तय करने की चेतावनी दी थी।
ये भी देखें...
शौक कहीं पड़ न जाए भारी: बिना टीके पाली जा रहीं बिल्लियां, हर महीने 900 से ज्यादा लोगों को खरोचने का दावा